प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 129वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने साल 2025 की प्रमुख उपलब्धियों पर बात की। सबसे पहले, उन्होंने कहा कि यह साल भारत के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहा है। उनके अनुसार, देश ने हर क्षेत्र में मजबूती दिखाई है।
मन की बात 129वां एपिसोड: तमिल भाषा के प्रति एक नया आकर्षण
इस दौरान, प्रधानमंत्री ने तमिल भाषा के प्रति बढ़ते आकर्षण का जिक्र किया। उन्होंने वाराणसी में आयोजित काशी तमिल संगमम का उल्लेख किया। इसके अलावा, “तमिल सीखो-तमिल करकलम” अभियान के तहत 50 से अधिक स्कूलों में कार्यक्रम चलाए गए। उन्होंने कहा कि तमिल दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक है। इससे, देश की सांस्कृतिक एकता और मजबूत हुई है।

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि कई युवा मुझसे पूछते हैं कि वे अपने आइडिया का प्रेजेंटेशन मुझे कैसे दे सकते हैं? युवाओं की इस जिज्ञासा का समाधान ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ है… 12 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाया जाएगा। उसी दिन ‘यंग लीडर्स डायलॉग’ भी ऑर्गनाइज़ किया जाएगा, और मैं भी उसमें ज़रूर हिस्सा लूंगा… मुझे इस इवेंट का इंतज़ार है।है।”
मन की बात 129वां एपिसोड: 2025 ने भारत को और ज़्यादा आत्मविश्वास दिया
मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि “लोगों ने स्वदेशी प्रोडक्ट्स के लिए भी बहुत उत्साह दिखाया है। लोग सिर्फ़ भारतीय की मेहनत से बने सामान खरीद रहे हैं। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि 2025 ने भारत को और भी ज़्यादा आत्मविश्वास दिया है।”
कोई भी रुकावट पक्के इरादों को नहीं रोक सकती
PM मोदी ने कहा कि “2025 खेलों के मामले में भी एक यादगार साल था। हमारी पुरुष क्रिकेट टीम ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती। महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता। भारत की बेटियों ने महिला ब्लाइंड T20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा है… वर्ल्ड चैंपियनशिप में कई मेडल जीतकर पैरा-एथलीटों ने साबित कर दिया कि कोई भी रुकावट पक्के इरादों को रोक नहीं सकती।
Must Read: नए साल 2026 में 20% तक महंगे हो सकते हैं मोबाइल रिचार्ज प्लान



