आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए तीसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। खास बात यह रही कि भारत ने लगातार दूसरी बार यह खिताब जीतकर क्रिकेट इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया।
फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही कीवी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। बड़े स्कोर की बदौलत टीम इंडिया ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली।
🇮🇳🫡 ✌🏻टीम इंडिया बनी T20 की वर्ल्ड चैंपियन .
लगातार दूसरी बार जीता T20 WorldCup
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर खेल प्रशासकों की भारी भीड़
भारी संख्या में उत्साहित युवा जश्न मना रहे
पटाखे फोड़ रहे युवा और उत्साहित भीड़ भारत जिंदाबाद के नारे लगा रही
सूर्या की कप्तानी… pic.twitter.com/uZvbs2fDdW
— FM News (@FMNewsLive) March 8, 2026
257 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए लगातार विकेट झटके। कीवी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे और पूरी टीम 159 रनों पर ही सिमट गई।
इस शानदार जीत के साथ भारत ने न सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों को भी जश्न मनाने का बड़ा मौका दे दिया। पूरे देश में टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया जा रहा है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और टीमवर्क की बदौलत भारत ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया कि टी20 क्रिकेट में उसका दबदबा कायम है।



