BHOOT BANGLA MOVIE BOX OFFICE REVIEW : फ़िल्म भूतबंगला सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। और की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है। फिल्म ने अपने दूसरे दिन की कमाई से साबित कर दिया है कि यह हॉरर-कॉमेडी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
फिल्म ने 16 अप्रैल को पेड प्रीव्यू के जरिए शुरुआत की, जहां से इसे करीब 3.5 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसके बाद पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये का ओपनिंग कलेक्शन किया। हालांकि, असली उछाल दूसरे दिन देखने को मिला, जब शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई और इसने करीब 19 से 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया।
दो दिनों में भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन लगभग 35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 40 करोड़ रुपये के पार चला गया है। वहीं, विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और वहां से करीब 18 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इस तरह दुनियाभर में फिल्म का कुल कलेक्शन 60 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।
फिल्म की सफलता का बड़ा कारण इसकी मजबूत स्टारकास्ट और मनोरंजक कहानी को माना जा रहा है। (तब्बू), (परेश रावल), (राजपाल यादव) और (वामिका गब्बी) जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय से फिल्म को और भी खास बना दिया है। खास बात यह है कि प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी करीब 14 साल बाद साथ आई है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि रविवार को फिल्म की कमाई में और इजाफा हो सकता है, जिससे यह पहले वीकेंड में ही बड़ा आंकड़ा छू सकती है। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए कहा जा सकता है कि ‘भूत बंगला’ आने वाले दिनों में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखेगी।



