दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर और हापुड़ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. आईएमडी का कहना है कि चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, ज्योतिबाफुलेनगर, मेरठ, बागपत, शामली, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, संभल, रामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, जालौन, कानपुर देहात, औरेया, इटावा, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कांशीरामनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, महामायानगर, बरेली, पीलीभीत, खीरी, बदायूं में आंधी-तूफान के साथ-साथ भारी बारिश भी हो सकती है.
उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से मौसम सुहाना हो गया है. जगह-जगह बारिश का सिलसिला जारी है. हालांकि इस दौरान आई आंधी से काफी नुकसान भी हुआ है. हालांकि इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि अभी कुछ दिन और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर तो भारी बारिश हो सकती है. इसके लिए मौसम विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने को कहा है. बता दें कि बीते कई दिनों से आंधी-बारिश के जान-माल का यूपी में भारी नुकसान हुआ है. पेड़ और बिजली के खंभों के गिरने के साथ-साथ कई लोगों की बारिश संबंधित घटनाओं में मौत भी हो गई है. वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज में आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं तेज आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका है. इस दौरान कई इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है. आईएमडी के मुताबिक सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज, बलिया, मऊ, संतरविदासनगर, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी,गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, जौनपुर में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.



