India Squad for T20 World Cup 2026: शुभमन गिल बाहर, ईशान किशन की वापसी, टीम इंडिया का हुआ ऐलान
ईशान किशन और रिंकू सिंह की टीम इंडिया में वापसी हो हई है ,आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। मुंबई स्थित BCCI हेडक्वार्टर में 20 दिसंबर को हुई चयन समिति की बैठक में 15 खिलाड़ियों के नामों पर मुहर लगी। इस टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है।
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई में हुई बैठक के बाद BCCI सेक्रेटरी देवजीत साइकिया ने टीम की आधिकारिक घोषणा की।
शुभमन गिल बाहर, अक्षर पटेल बने उपकप्तान
टीम सेलेक्शन की सबसे बड़ी खबर शुभमन गिल को बाहर किया जाना रहा। उनकी जगह अक्षर पटेल को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा ईशान किशन और रिंकू सिंह की टीम इंडिया में जोरदार वापसी हुई है।
वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से ड्रॉप कर दिया गया है।
पेस और स्पिन अटैक की पूरी तस्वीर
पेस अटैक की जिम्मेदारी: जसप्रीत बुमराह
स्पिन डिपार्टमेंट: कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती
ऑलराउंडर्स: हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर
टीम बैलेंस को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ताओं ने अनुभव और फॉर्म—दोनों को प्राथमिकता दी है।
शानदार प्रदर्शन बना चयन की वजह
साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया T20 सीरीज में चुने गए ज्यादातर खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा:
तिलक वर्मा: 4 मैचों में 187 रन, टीम के टॉप स्कोरर
हार्दिक पंड्या: 3 पारियों में 142 रन, 186+ स्ट्राइक रेट, 2 अर्धशतक
वरुण चक्रवर्ती: 4 मैचों में 10 विकेट, प्लेयर ऑफ द सीरीज
इन्हीं दमदार प्रदर्शन का फायदा खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप टीम में मिला।
ईशान किशन की वापसी की असली वजह
ईशान किशन की वापसी का सबसे बड़ा कारण सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनका जबरदस्त प्रदर्शन रहा।
उन्होंने:
टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन
सबसे ज्यादा छक्के
सबसे ज्यादा शतक लगाए
ईशान किशन ने अपनी कप्तानी में झारखंड को पहली बार SMAT खिताब दिलाया और 10 मैचों में 500 से ज्यादा रन बनाए।
वहीं, शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज की 3 पारियों में सिर्फ 32 रन ही बना सके।
T20 World Cup 2026 के लिए टीम इंडिया (15 खिलाड़ी)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
अभिषेक शर्मा
संजू सैमसन (विकेटकीपर)
ईशान किशन
हार्दिक पंड्या
तिलक वर्मा
अक्षर पटेल (उपकप्तान)
शिवम दुबे
वॉशिंगटन सुंदर
कुलदीप यादव
वरुण चक्रवर्ती
जसप्रीत बुमराह
हर्षित राणा
अर्शदीप सिंह
रिंकू सिंह
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुनी गई टीम में फॉर्म, अनुभव और संतुलन का साफ मेल नजर आता है। सूर्यकुमार यादव की आक्रामक कप्तानी में टीम इंडिया से बड़े प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।



