कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकादमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार का बल्कि विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित किया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया।
विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में राम तिवारी ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं पूजा प्रजापति ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दिया सिंह ने 94.6 प्रतिशत, रूपेश राज और कृष्णा श्रीवास्तव ने 92.8 प्रतिशत, सोना सिंह ने 92.6 प्रतिशत, अंशिका पांडेय ने 92.4 प्रतिशत तथा राहुल कुशवाहा ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इसी क्रम में स्नेहा यादव ने 91.4 प्रतिशत, श्रेया सिंह और अवंतिका मिश्रा ने 91.2 प्रतिशत, मोहम्मद अरसलान ने 90.6 प्रतिशत तथा अदिति यादव और करण सिंह ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को विद्यालय परिवार ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया।
विद्यालय की निदेशिका डॉ. दिव्या सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके समर्पण और कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत ने इस सफलता को संभव बनाया है। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की विद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर आदित्य राज सिंह ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे भी इसी प्रकार निरंतर प्रयास करते हुए नई ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा दी।
वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अविनाश पांडेय ने कहा कि यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाने तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और जीवन में बेहतर नागरिक बनने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों और पत्रकारों का भी आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों की उपलब्धियों को समाज तक पहुंचाने में उनके सहयोग की सराहना की।



