Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी ) जल्द अपनी नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV पेश कर सकती है। YMC कोडनेम वाली इस कार को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें बॉक्सी डिजाइन और तीन रो की सीटिंग मिल सकती है। कार की लंबाई करीब 4.5 मीटर होने की उम्मीद है। इस कार का कोडनेम YMC बताया जा रहा है।
इसमें ई-विटारा से मिलते-जुलते कई डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। बैटरी की बात करें तो इसमें 49kWh और 61kWh के विकल्प मिलने की संभावना है। बड़ी बैटरी के साथ करीब 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज का दावा किया जा सकता है। यह कार हार्टेक ई प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है और इसमें डीसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
चार्जिंग, रेंज और कॉस्ट
मारुति सुजुकी वाईएमसी (YMC) में बहुत कुछ ई-विटारा से मिलता-जुलता होगा. इसमें 49kWh और 61kWh की बैटरी मिल सकती है. बड़ी बैटरी के साथ ये कार 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज क्लेम कर सकती है. इस कार को हार्टेक ई प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. इसमें डीसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा.

कब तक आएगी कार?
मारुति सुजुकी की अपकमिंग YMC इलेक्ट्रिक 7-सीटर MPV को लेकर चर्चा तेज है। इस कार का टोयोटा वर्जन भी बाजार में देखने को मिल सकता है। जिस तरह ई-विटारा के आधार पर टोयोटा ने अपना मॉडल पेश किया है, उसी तरह YMC को भी टोयोटा अलग नाम और डिजाइन के साथ लॉन्च कर सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक MPV का प्रोडक्शन मारुति सुजुकी की गुजरात स्थित फैक्ट्री में किया जा सकता है। हालांकि, लॉन्च डेट और टोयोटा वर्जन को लेकर कंपनी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
61kWh तक की बैटरी मिलने की उम्मीद
बैटरी पैक को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, नई इलेक्ट्रिक MPV में 49kWh और 61kWh बैटरी विकल्प दिए जा सकते हैं। बड़ी बैटरी के साथ कार की रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा होने का दावा किया जा सकता है। अगर कंपनी इस रेंज को हासिल करती है, तो यह कार उन ग्राहकों के लिए आकर्षक बन सकती है जो इलेक्ट्रिक वाहन से लंबी दूरी तय करना चाहते हैं। हालांकि, वास्तविक रेंज ड्राइविंग कंडीशन, स्पीड, मौसम और इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करेगी।
कार की आधिकारिक रेंज और बैटरी से जुड़ी जानकारी कंपनी की लॉन्च के समय घोषणा के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होगी।

फैमिली खरीदारों पर रहेगा फोकस
मारुति सुजुकी YMC के जरिए उन ग्राहकों को टार्गेट कर सकती है, जिन्हें एक साथ ज्यादा लोगों के बैठने की सुविधा चाहिए और जो इलेक्ट्रिक वाहन की तरफ बढ़ना चाहते हैं। 7-सीटर लेआउट, बड़ी बैटरी और संभावित लंबी रेंज इस कार की सबसे बड़ी खासियत हो सकती है। अगर कीमत प्रतिस्पर्धी रखी जाती है, तो यह मॉडल इलेक्ट्रिक MPV सेगमेंट में मारुति के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।



